प्रमुख संवाददाता, अप्रैल 22 -- UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गोरखपुर शहर पर तोहफों की बारिश करेंगे। शहर के समग्र विकास को नई गति देने के लिए वह 1053 करोड़ रुपये की 470 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इन परियोजनाओं में सड़क, नाली, जल निकासी, पार्क सौंदर्यीकरण, स्मार्ट सिटी और पर्यावरण सुधार जैसे कार्य शामिल हैं। राप्ती तट पर एकला बाध रिंग रोड पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जनप्रतिनिधियों के साथ 749 करोड़ रुपये की 297 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं 304 करोड़ रुपये की 173 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। शिलान्यास की जाने वाली परियोजनाओं में नगर निगम की विभिन्न योजनाओं के तहत सड़क निर्माण, नाली निर्माण, पेयजल व्यवस्था, पार्कों का सौंदर्यीकरण और ओपन जिम की स्थापना प्रमुख हैं। यह भी पढ़ें- UP: 60 ह...