नई दिल्ली, अगस्त 14 -- उत्तर प्रदेश पुलिस के गीत 'खाकी का सितारा' की लॉन्चिंग पर बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर और सिंगर और म्यूजिक कंपोजर शंकर महादेवन ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्टर नाना पाटेकर की तारीफ की । उन्होंने बताया कि नाना पाटेकर ने बिना किसी पब्लिसिटी के किसानों की मदद की है।सीएम योगी आदित्यनाथ ने की नाना पाटेकर की तारीफ इस मौके पर बोलते हुए योगी आदित्यनाथ ने नाना पाटेकर के बारे में बात करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में जब बड़ी संख्या में किसान सुसाइड कर रहे थे, तब नाना पाटेकर किसानों की मदद को आगे आए थे। उन्होंने कहा, "नाना पाटेकर केवल एक एक्टर नहीं हैं, बल्कि उतने ही संवेदनशील इंसान भी हैं। महाराष्ट्र में जब किसान बड़ी संख्या में सुसाइड कर रहे थे, तब जिस व्यक्ति ने मदद का हाथ बढ़ाया वो कोई और नहीं न...