हरिद्वार, जून 5 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिनर पर शुक्रवार को भूपतवाला स्थित अक्षय तृतीया घाट पर गंगा पूजन एवं दुग्धाभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मां गंगा का पूजन कर मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई। कार्यक्रम में पूर्व जिला महामंत्री एवं पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में सुशासन और विकास के नए मानक स्थापित किए हैं। भविष्य में देश का नेतृत्व भी ऐसे दूरदर्शी और कर्मठ व्यक्तित्वों के हाथों में होगा। भाजपा मंडल मंत्री विकास गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संत-महापुरुषों की विचारधारा और विरासत को आगे बढ़ाने वाली पार्टी है तथा सनातन संस्कृति सुरक्षित हाथों में है। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री योगी के जन्मदिवस पर हुआ विशेष पूजन-अर्चन मंडल उपा...