विवेक पांडेय, फरवरी 16 -- यूपी के हर जिले में सामान्य थानों पर कम से कम एक महिला थानेदार की तैनाती का फार्मूला पूर्वांचल में लगभग टूटता हुआ दिख रहा है। स्थिति यह है कि गोरखपुर-बस्ती रेंज के सात जिलों के कुल 140 थानों में वर्तमान में सिर्फ एक थाने-सिद्धार्थनगर की जोगिया कोतवाली पर ही महिला थानेदार तैनात हैं। गोरखपुर में तो पिछले छह महीनों से किसी भी महिला निरीक्षक को थाने का चार्ज नहीं दिया गया है। यहां इंस्पेक्टर अर्चना सिंह को खजनी थाने से हटाए जाने के बाद किसी महिला को पुनः थाना प्रभारी नहीं बनाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सितंबर 2023 में सुझाव दिया था कि हर जिले में कम से कम एक सामान्य थाने पर महिला थानेदार की तैनाती सुनिश्चित की जाए। इसके बाद 2023 से 2025 तक लगभग सभी जिलों में एक-एक थाने पर महिला निरीक्षकों और उप निरीक्षकों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.