वाराणसी, दिसम्बर 3 -- वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को कालभैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। काल भैरव मंदिर में दोनों ने विधिवत पूजन के बाद आरती की। इसके बाद विश्वनाथ धाम पहुंचे और बाबा का षोडशोपचार पूजन कर लोककल्याण की कामना की। धाम में बाबा का दर्शन करने आए भक्तों ने मुख्यमंत्री को देखकर 'हर-हर महादेव' का घोष किया। मुख्यमंत्री ने भी उनका अभिवादन स्वीकार किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव भी थे। दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री बाबतपुर एयरपोर्ट से लखनऊ रवाना हो गए। वहीं धर्मेंद्र प्रधान शिवगंगा एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली लौटे। धर्मेंद्र प्रधान पूर्व मेयर कौशलेंद्र सिंह पटेल के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.