निज संवाददाता, मई 5 -- UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर को बड़ी सौगात देंगे। मुख्यमंत्री माधव नगर वार्ड के जंगल बेनी माधव मोहल्ले में 5.3 करोड़ से बने कल्याण मंडपम (कन्वेंशन सेंटर) और तारामंडल क्षेत्र में वाटर बॉडी पर निर्मित टूलेन ब्रिज का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा वह एकीकृत मंडलीय कार्यालय, कुश्मी अपार्टमेंट और गोरखपुर सोनौली मार्ग पर बनने वाले प्रवेश द्वार के निर्माण का शिलान्यास करेंगे। कल्याण मंडपम शहर का छठवां क्रियाशील कल्याण मंडपम होगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री के हाथों 71 विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी। लोकार्पण की 26 और शिलान्यास की 45 परियोजनाओं पर 612 करोड़ 31 लाख 84 हजार रुपये की लागत आ रही है। लोकार्पण और शिलान्यास के लिए दो कार्यक्रम स्थल बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री पहले तारामंडल क्षेत्र के वसुंधरा एंक्लेव द्वितीय व तृ...