गोरखपुर, अप्रैल 15 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को महाराणा प्रताप इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमपीआईटी) में टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (टीसीएस) के सहयोग से बने पूर्वी उत्तर प्रदेश के पहले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर टीसीएस एवं टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन भी उपस्थित रहेंगे। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के उद्घाटन अवसर पर 'एआई अवेयरनेस फॉर आल' ट्रेनिंग वर्कशॉप का भी शुभारंभ होगा।एमपीआईटी में करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से विश्व स्तरीय मानक के अनुरूप सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित हुआ है। कॉम्प्लेक्स में ड्रोन टेक्नोलॉजी एंड थ्री डी प्रिंटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्पेस टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्युरिटी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्युरिटी, ड्रोन टेक्नोलॉजी, स्पेस टेक्नोलॉजी...