नई दिल्ली, जुलाई 21 -- Yogiji Digi IPO: आईपीओ मार्केट में एक और कंपनी छलांग लगाने जा रही है। दरअसल, फ्लैट स्टील प्रोसेसिंग सॉल्यूशन देने वाली कंपनी 'योगीजी डिजी लिमिटेड' ने IPO लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए कंपनी ने कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास शुरुआती कागजात जमा किए हैं। कंपनी के ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के मुताबिक, इस IPO में 270 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, प्रमोटरों और मौजूदा शेयरधारकों की ओर से 71.71 लाख तक इक्विटी शेयरों की बिक्री (OFS) की जाएगी।कौन-कौन बेच रहा हिस्सेदारी? ऑफर फॉर सेल में प्रमोटर नवनीत सिंह, समीर बंसल और सतीश कुमार त्रिपाठी अपने शेयर बेचेंगे। इसके अलावा, प्रमोटर ग्रुप की एंटिटी नवनीत गिल (HUF) और समीर बंसल HUF और इन्वेस्टर गुप्ता फैमिली एंटरप्राइजेज, कॉइन...