योगिया पहाड़ पर पुलिस की छापेमारी,85 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
गया, मई 19 -- गुरुआ थाना पुलिस ने मंगलवार को योगिया गांव के पास पहाड़ पर छापेमारी कर अवैध देसी शराब निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने संचालित शराब भट्ठी से करीब 85 लीटर देसी शराब बरामद की। वहीं शराब बनाने के आरोप में नगिया मांझी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके पर शराब भट्ठी को ध्वस्त कर शराब निर्माण में उपयोग किए जा रहे उपकरणों को भी नष्ट कर दिया। थानाध्यक्ष मनेस कुमार ने बताया कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.