कानपुर, अप्रैल 30 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता पांचवीं नेशनल योगा चैम्पियनशिप के पहले दिन गुरुवार को नवाबगंज स्थित वीएसएसडी कॉलेज में राष्ट्रीय रेफरी परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें योग निर्णायकों के लिए आवश्यक तकनीकी ज्ञान, मूल्यांकन प्रणाली व योग के राष्ट्रीय मानक पर खरे उतरने वाले प्रतिभागियों ने सफलता प्राप्त की। परीक्षा में चंदा, नक्श पांडेय, ज्योति वर्मा, प्रियंका, दीपक राठौर, मधुर श्रीवास्तव व दक्ष श्रीवास्तव ने योग्यता, अनुशासन और समर्पण का परिचय देते हुए राष्ट्रीय रेफरी परीक्षा उत्तीर्ण की। योगा एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव शोभित पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय सेमिनार में प्रतिभागियों ने योग कौशल का प्रदर्शन कर परीक्षा उत्तीर्ण की है। अब शुक्रवार से प्रतियोगिता का आयोजन सब जूनियर, जूनियर, कैडेट, सीनियर व सुपर सीनियर वर्ग में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.