भदोही, मई 16 -- भदोही, संवाददाता। शहर में तीन दिनी भदोही महोत्सव की शुरूआत शुक्रवार से हो गई। पहले दिन अल सुबह योग साधकों ने जमकर पसीना बहाने का काम किया। उसके बाद शाम को स्थानीय कलाकारों ने देर रात तक अपनी रचनाओं से समां बाधने का काम किया। आयोजक डा. एके गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पांच बजे योग शिविर के साथ समारोह का शुभारंभ किया गया। जबकि शाम सात बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान विविध विधाओं में पारंगत जिले की युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया गया। अपनी रचनाओं से उन्होंने लोगों की जमकर तालियां बटारने का काम किया। यह भी पढ़ें- बोकारो पब्लिक स्कूल में पांच दिवसीय समर कैंप का समापन कहा कि जिले की प्रतिभाओं की प्रतिभा में निखार लाना ही महोत्सव के आयोजन के मुख्य उद्देश्य है। कसौटी पर खरा उतरने वाली प्रतिभाओं को प्रोत...