एटा, मई 12 -- जिला मुख्यालय पर हुई 6वीं जिला योगासन प्रतियोगिता में योगा ऑर्बिट फाउंडेशन खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। फाउंडेशन के प्रतिभागियों ने विभिन्न वर्गों में दर्जनों स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। ​सीनियर वर्ग में आशा वार्ष्णेय ने गोल्ड, बालक वर्ग में सुमित कुमार और अर्जुन की जोड़ी ने दो गोल्ड जीते, सिंगल में भी सुमित ने गोल्ड पर कब्जा किया। बालिका वर्ग में अंजली और रजनी की जोड़ी ने गोल्ड जीता। सिंगल में सुधा ने गोल्ड, अंजली-रजनी ने सिल्वर और मुस्कान-तनीषा वार्ष्णेय ने ब्रोंज मेडल हासिल किए। जूनियर वर्ग बालक वर्ग में सतीश बघेल और रोहित की जोड़ी ने गोल्ड जीता। सिंगल में सतीश को गोल्ड और रोहित को सिल्वर मिला। बालिका वर्ग में निधि और काकुल की जोड़ी ने दो गोल्ड मेडल जीतकर सबको प्रभावित किया।गुलशन और कुलशूम की जोड़ी ने सिल्वर जीता...