हजारीबाग, जुलाई 27 -- बरही, प्रतिनिधि। हजारीबाग जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप-2026 में सोमवार को आयोजित प्रतियोगिता में योगाचार्य अनिल कुमार मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर उन्हें गोल्ड मेडल एवं प्रथम स्थान का प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन पर योगाचार्य अनिल कुमार मिश्रा का चयन राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के लिए किया गया है, जहां वे हजारीबाग जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि यह सम्मान उनकी वर्षों की मेहनत, अनुशासन, समर्पण और योग के प्रति निरंतर साधना का परिणाम है। कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में वे बेहतर प्रदर्शन करेंगे और हजारीबाग जिला का नाम गौरवान्वित करने का प्रयास करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...