हल्द्वानी, सितम्बर 7 -- हल्द्वानी। कमलुवागांजा रोड स्थित लक्ष इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने एमबीपीजी कॉलेज में आयोजित छठी नैनीताल डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026-27 में आठ पदक अपने नाम किए। उत्तराखंड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। अलग-अलग आयुवर्ग में कार्तिक डोगरा और देवांश ने स्वर्ण पदक जीते। कक्षा चार की लवली आर्या ने रजत पदक अपने नाम किया। कक्षा पांच के हृदयांश शर्मा, कक्षा चार के महावीर दानू और प्रत्यूष मेहरा, कक्षा दो की अर्चना और सांवी बिष्ट ने अपने-अपने वर्ग में कांस्य पदक जीते। मानवी आर्या और मनन पंत ने प्रतिभा/मेरिट पदक हासिल किए। यह भी पढ़ें- जस गोविंन स्कूल की हर्षिका को योगासन एक्सीलेंस अवॉर्ड वृंदा शर्मा, नव्या सिंह, प्रतिष्ठा और लक्षिता ने भी...