बरेली, सितम्बर 5 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स अलायंस एसोसिएशन के तत्वावधान में दो व तीन सितंबर को आईआईटी रुड़की के सहारनपुर कैंपस में पांचवीं स्टेट योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में बरेली की योगासन स्पोर्ट्स अलायंस एसोसिएशन की 35 सदस्यीय मेल एवं फीमेल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 21 पदक प्राप्त किए। प्रतियोगिता में बरेली के खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण, छह रजत एवं नौ कांस्य पदक शामिल हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर बरेली की टीम ने ओवरऑल चैंपियनशिप में पूरे उत्तर प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि वाराणसी की टीम प्रथम स्थान पर रहीं। यह भी पढ़ें- योगासन चैंपियनशिप में 13 मेडल जीतकर ट्रॉफी पर जमाया कब...