फरीदाबाद, जुलाई 13 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। सेक्टर-28 में संपन्न हुई फरीदाबाद योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित 6वीं फरीदाबाद जिला योगासन खेल चैंपियनशिप रविवार देर शाम संपन्न हुई। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं योग संस्थानों के लगभग 250 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयुवर्ग में पारंपरिक योगासन, आर्टिस्टिक सिंगल, आर्टिस्टिक पेयर एवं रिदमिक पेयर प्रतियोगिताओं में भाग लिया।समापन समारोह के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री राजेश नागर रहे।

पुरुष पारंपरिक योगासन परिणाम पुरुष पारंपरिक योगासन में अंडर-10 वर्ग में कृषि प्रथम, योग्य एवं अस्तित्व खंडूजा संयुक्त द्वितीय तथा विवान रवि, मोहित एवं संस्कार संयुक्त तृतीय रहे। 10-14 वर्ष वर्ग में नक्ष एवं अक्षत गुप्ता संयुक्त प्रथम, युवराज द्वितीय तथा आर्यन एवं प्रिया आनंद कुमार संयुक...