मऊ, मार्च 9 -- मऊ, संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को सहादतपुरा में अस्मिता खेलो इंडिया महिला योगासन सिटी लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 50 से अधिक महिला योगासन खिलाड़ियों प्रतिभाग किया। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष संगीता द्विवेदी रहीं। कार्यक्रम का संचालन कम्पीटीशन मैनेजर खुशबू और कम्पीटीशन डायरेक्टर रंजू प्रजापति ने किया। जबकि निर्णायक मंडल में मंजू चौरसिया, नकुल आर्य, रत्नेश श्रीवास्तव, राजनंदिनी, पूजा एवं संजना शामिल रहीं। प्रतियोगिता के तहत ट्रेडिशनल इवेंट में18 वर्ष के वर्ग आयु में जागृति प्रथम, गुंजन द्वितीय, शीतल चौहान तृतीय, श्रेय पाल चतुर्थ तथा तन्वी ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। वहीं आर्टिस्टिक एकल...