योगासन प्रतियोगिता में फरीदाबाद के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
फरीदाबाद, सितम्बर 26 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सेक्टर-15 स्थित कम्युनिटी सेंटर में शनिवार को 42वीं सीनियर हरियाणा राज्य योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का रंगारंग आगाज हुआ। योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसका शुभारंभ कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया। पहले दिन विभिन्न आयु वर्गों में ट्रेडिशनल योगासन के मुकाबले कराए गए, जिनमें खिलाड़ियों ने संतुलन, लचीलापन, एकाग्रता और योगासन की तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया। इस मौके पर विपुल गोयल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं समृद्ध परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम ही नहीं, बल्कि व्यक्ति को मानसिक रूप से मजबूत और अनुशासित बनान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.