रांची, मार्च 20 -- रांची, वरीय संवाददाता। योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान में तीन दिवसीय स्टेट योगासन जज एवं कोच का प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को पतरातू में शुरू हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मृत्युंजय सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य झारखंड में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप कुशल जज और कोच तैयार करना है, ताकि राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इस शिविर में झारखंड के 20 जिलों से कुल 79 प्रशिक्षु (जज और कोच) हिस्सा ले रहे हैं। इन प्रतिभागियों को योगासन खेल की बारीकियों, नए नियमों और तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया जा रहा है। कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ एसके घोषाल ने किया। मौके पर चंदू शर्मा, प्रशांत सिंह, मलय डे, संतोषी साहू आर्य, प्रह्ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.