मुजफ्फर नगर, मार्च 7 -- मुजफ्फरनगर। जिला क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र यादव ने बताया कि केंद्रीय सेवा संस्कृति एवं खेल बोर्ड चडीगढ़ द्वारा अवगत कराया है कि 17 से 21 मार्च तक वहां अखिल भारतीय सिविल सेवा योगासन चैंपियनशिप होगी। इसके लिए खिलाड़ियों के आवेदन मांगे गए हैं। उक्त योगासन खेल में 9 मार्च को लखनऊ स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम में राज्य स्तरीय चयन ट्रायल होंगे, जिसमें जनपद के खिलाड़ी भी भाग ले सकते हैं। ट्रेडिशनल शोलो, आर्टिस्टिक सोलो, आर्टिस्टिक पेयर, रिदमिक पेयर इवेंट के लिए ट्रायल होंगे, जिसके लिए उम्र सीमा व कैटेगिरी निर्धारित है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...