योगासन खेल प्रतियोगिता महिला खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
हाथरस, अक्टूबर 5 -- एटा में आयोजित माध्यमिक विद्यालयी मंडल योगासन खेल प्रतियोगिता में रामचंद्र अग्रवाल गर्ल्स इंटर कालेज, हाथरस के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में कालेज का नाम गौरवान्वित किया।प्रतियोगिता का उद्घाटन एवं पुरस्कार वितरण जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ इन्द्रजीत प्रजापति ने किया। वर्ष बालिका आयु वर्ग के ट्रेडिशनल वर्ग में कृषा चौहान, कलात्मक एकल में तान्या चौहान, कलात्मक युगल में कृषा चौहान एवं पाखी कुशवाह तथा तालात्मक युगल में लवली शर्मा एवं तान्या चौहान ने सफलता प्राप्त की। वहीं 19 वर्ष के ट्रेडिशनल वर्ग में रिचा, कलात्मक एकल में छवि, कलात्मक युगल में निधि चौधरी एवं शिवानी तथा तालात्मक युगल में रिचा एवं खुशी वार्ष्णेय विजेता रहे। कालेज की प्रधानाचार्य डॉ नीतू यादव ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.