बेगुसराय, अप्रैल 23 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। सदर प्रखंड की कुसमहौत पंचायत के जगदीशपुर गांव स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय के प्रांगण में विद्यालय के 400 छात्र-छात्राओं को योगासन टेलेंट के तहत खेल प्रशिक्षण दिया जा रहा था। योगासन खेल विधा का यह प्रशिक्षण नेशनल योगासन खिलाड़ी पुनीता कुमारी के द्वारा पिछले 15 दिनों से दिया जा रहा था। सामुहिक प्रशिक्षण उपरांत बेगूसराय जिला योगासन स्पोर्टस एसोसिएशन की ओर से एक दिवसीय योगासन ट्रायल मैच का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के 400 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इनमें से 210 योगासन खिलाड़ियों का चयन एसोसिएशन के तकनीकी निदेशक अमित कुमार दास एवं जिला सचिव योगाचार्य गुड़ाकेश कुमार चयन समिति की मौजूदगी में हुआ। योगाचार्य गुड़ाकेश कुमार ने कहा कि ये सभी चयनित खिलाड़ी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से 10 मई को...