वाराणसी, अप्रैल 6 -- वाराणसी। सोनिया स्थित चैतन्य योग केंद्र में रविवार को योगासन खेल की कार्यशाला हुई। इसमें योग साधकों, छात्रों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष कमलेश पटेल, सचिव आशीष टंडन ने किया। आशीष टंडन ने कहा कि एक योग खिलाड़ी को मन पर नियंत्रण करना सबसे जरूरी है। कमलेश पटेल ने कहा कि योगासन खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करता है बल्कि मानसिक एकाग्रता और आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को इस क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। इस दौरान जर्मनी योगासन का प्रशिक्षण लेने आए मेयिका समेत सुबोध यादव, सूर्या सिंह, शोभित गोंड, ऋषभ शाह, श्रेयांस बाजपेयी, पूजा जालान, अखिलेश गुप्ता,कनक गुप्ता, एकांश वर्मा, पूजा महतो आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.