लखनऊ, जून 8 -- लखनऊ विश्वविद्यालय के योग विभाग, फैकल्टी ऑफ योग एंड अल्टरनेटिव मेडिसिन तथा मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान और आयुष मंत्रालय की ओर से रविवार को योग महोत्सव का आयोजन किया गया। एलयू न्सू कैम्पस में हुए महोत्सव में बड़ी संख्या में शिक्षको, छात्रों ने योग किया। कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पद्मश्री प्रो राजेन्द्र प्रसाद थे। कार्यक्रम आयोजक डॉ अमरजीत यादव ने बताया कि भारत सरकार के द्वारा तैयार किए गए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से संबंधित कामन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास योग प्रशिक्षको के द्वारा कराया गया। उन्होंने कहा कि सुबह कामन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करने से शरीर की मांसपेशियों एवं जोड़ों की सक्रियता एवं लचीलापन बढ़ता है । यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, जिले में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण अभियान शु...