अररिया, अप्रैल 6 -- बथनाहा, एक संवाददाता। 56वीं वाहिनी एसएसबी के बाह्य सीमा चौकी दामादिगी क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय दामादिगी में शनिवार को योग अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। सहायक उप निरीक्षक गोकुल प्रसाद की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में एसएसबी जवानों के साथ शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनज़र सभी ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...