बहराइच, जून 18 -- नवाबगंज। जवाहरलाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक जगदीश प्रसाद वर्मा के निर्देशन में गुरुवार को योग सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें पद्मासन, हस्त उत्तानासन, हस्तपादासन, अश्व संचालनासन, अधोमुख श्वानासन, पर्वतासन, अष्टांग नमस्कार, भुजंगासन, पर्वतासन, ताड़ासन, प्राणायाम की योगिक क्रियाये कराई गयी। प्रधानाचार्य ने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। नियमित रूप से योग करने से शरीर और मन दोनों को कई लाभ मिलते हैं। योग शारीरिक रूप से लचीलापन, शक्ति और सहनशक्ति बढ़ाता है, जबकि मानसिक रूप से तनाव, चिंता और अवसाद को कम करता है और बेहतर मुद्रा और एकाग्रता को बढ़ावा देता है। इस अवसर पर पारस नाथ तिवारी, संतोष कुमार श्रीवास्तव, शारदा देवी, सर्वानंद यादव आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...