बिजनौर, फरवरी 17 -- वर्धमान कॉलेज बिजनौर की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम एवं द्वितीय इकाई द्वारा प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर पिर्थी आदमपुर में आयोजित किए जा रहे सात-दिवसीय विशेष शिविर कौशल विकास के लिए युवा के तृतीय दिवस का आरंभ योगाभ्यास एवं प्रार्थना के साथ हुआ। सोमवार को शिविर के तृतीय दिवस का शीर्षक भारतीय युवा एवं स्वास्थ्य विकास रहा। प्रथम सत्र की मुख्य वक्ता डॉ पल्लवी मिश्रा, नेत्र सर्जन, माँ कामाख्या देवी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बुखारा रोड बिजनौर रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित करके किया। स्वयंसेविका महिमा कुमारी, प्रीति सैनी और काजल लाहौरी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ मेघना अरोड़ा एवं डॉ बबीता चौधरी ने मुख्य वक्ता का स्वागत पुष्प गुच्छ भें...