बगहा, फरवरी 26 -- योगापट्टी एक संवाददाता। योगापट्टी प्रखंड की शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत चौंकाने वाली है।यहां दो सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे 1265 छात्र-छात्राओं के भविष्य की जिम्मेदारी महज 10 शिक्षकों के कंधों पर है।हालात ऐसे हैं कि कई कक्षाओं को एक साथ चलाया जा रहा है।शोर,भीड़ और अव्यवस्था के बीच पढ़ाई महज औपचारिकता बनकर रह गई है।राजकीय मध्य विद्यालय कन्या योगापट्टी में कक्षा 6 से 8 तक 615 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं।पढ़ाने के लिए केवल पांच शिक्षक उपलब्ध हैं,जिनमें एक प्रभारी प्रधानाध्यापक भी शामिल हैं। शिक्षक कभी एक कमरे में दो सेक्शन को संभालते दिखते हैं,तो कभी एक कक्षा को काम देकर दूसरी कक्षा में पढ़ाने चले जाते हैं।ऐसे में बच्चों को कितना समझ में आता होगा, इसका अंदाजा सहज लगाया जा सकता है।इसी तरह उच्च माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर में क...