बगहा, फरवरी 18 -- शनिचरी,एक संवाददाता। योगापट्टी में मिड डे मील में कीड़ा मिलने का आरोप विद्यालय के छात्राओं ने लगाया है । इससे नाराज छात्राओं ने बीआरसी में पहुंचकर अपनी नाराजगी जताई थी । इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हिंदुस्तान अखबार नहीं करता है। घटना 13 फरवरी की बताई जा रही है। लेकिन वायरल वीडियो में बच्चियों का कहना है कि उनके मध्यान भोजन में कीड़ा निकला हुआ था । स्थानीय लेखपाल गंगा प्रसाद बच्चियों को समझाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस संबंध में मिड डे मील प्रभारी रविरंजन राम ने बताया कि बच्चियों के द्वारा लगाया गया आरोप बेबुनियाद है। मध्यान भोजन की जांच की गई है। मध्यान भोजन में कोई त्रुटि नहीं पाई गई है । उन्होंने बताया विद्यालय के चालीस छात्र व छात्राओं को भ्रमण कराने के लिए ले ...