बगहा, अप्रैल 24 -- शनिचरी। योगापट्टी प्रखंड के चौमुखा गांव में गुरुवार को नवलपुर थाना क्षेत्र के निमुईआ के बदन यादव पुत्री किरन कुमारी की विदायी कराने पहुंचे। यहां ससुराल वालों ने विदायी से इनकार कर दिया व पिता से झड़प भी की। पिता की शिकायत पर योगापट्टी थाने की पुलिस महिला की विदायी कराने पहुंची। पुलिस ने महिला को वाहन में बैठा लिया। इसके बाद ससुराल वाले उग्र हो गये। ग्रामीणों के साथ मिलकर गाली-गलौज करने के साथ पुलिस पर हमला कर दिया। इसमें दो पुलिस कर्मियों को चोटें आईं। ससुराल वालों ने पुलिस की गिरफ्त से महिला को छुड़ा लिया। लोगों का विरोध देख पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा। यह भी पढ़ें- खगड़िया : पेड़ में बांधकर की नाबालिग दलित लड़की की जमकर पिटाई, वीडियो हुआ वायरल इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान ...