बगहा, मई 25 -- शनिचरी, एक संवाददाता। योगापट्टी के फतेहपुर में सोमवार को स्वर्ण व्यवसाई से हुई लूट के मामले में पूर्व अपराधी के घर तलाशी के लिए गई पुलिस पर हमला कर दिया। हालांकि इमसें पुलिस को चोटें नहीं आईं। एसडीपीओ-2 रजनीशकांत प्रियदर्शी ने प्रेस वज्ञिप्ति जारी कर कहा कि पूर्व के अपराधी के घर की तलाशी लेने गई पुलिस के साथ मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। योगापट्टी थाना क्षेत्र की नगर पंचायत मच्छरगांवा निवासी शंभू शाह के पुत्र मोहन कुमार अपनी फतेहपुर चौक स्थित जेवर की दुकान को बंद कर मच्छरगांवा स्थित घर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- योगापट्टी में घर की तलाशी करने गई पुलिस पर हमला इसी दौरान अपराधियों ने 50 हजार नकद समेत जेवर से भरे बग लूट लिये। इसी मामले में पुलिस ने फतेहपुर चौक स्थित एक पूर्व अपराधी के घर...