बगहा, मार्च 25 -- योगापट्टी एक संवाददाता। योगापट्टी प्रखंड में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।प्रखंड के सभी 178 सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में अप्रैल माह से नियमित पठन-पाठन शुरू हो जाएगा।सत्र के प्रारंभ में ही बच्चों को सभी विषयों की किताबें उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभाग ने 1 से 10 अप्रैल के बीच पाठ्य-पुस्तकों के वितरण का स्पष्ट निर्देश जारी किया है। इस पहल से प्रखंड के करीब 37013 हजार छात्र-छात्राओं को सीधा लाभ मिलेगा।प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों को समय पर पुस्तकें उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है,ताकि सत्र की शुरुआत से ही पढ़ाई निर्बाध रूप से संचालित हो सके।इसके लिए सभी विद्यालयों को पुस्तक किट उपलब्ध करा दी गई है।किताबों का भंडारण और वितरण संकुल संसाधन कें...