मुरादाबाद, मार्च 8 -- बिलारी। नगर पालिका स्थित योगशाला में योग सत्र उपरांत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया । रविवार को वक्ताओं ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पूरे विश्व में महिलाओं के योगदान उनके अथक संघर्षों और उनके मौलिक अधिकारों को सम्मान देने के लिए महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यह दिवस हमें स्मरण कराता की दशकों से मातृशक्ति अन्याय के विरुद्ध असमानता हिंसा भेदभाव और सामाजिक बंधनों के विरुद्ध लड़ती आई है। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई या अवंतीबाई लोधी या दुर्गावती क्यों ना हो। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर योगशाला में वरिष्ठ योग शिक्षक निहाल सिंह लाठर के नेतृत्व में योग परिवार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता लाने के लिए कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने...