मुंगेर, फरवरी 7 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। श्रीश्री 108 योग माया उदासीन बड़ी दुर्गा स्थान की ओर से शुक्रवार को मंदिर परिसर में 9 दिवसीय संगीतमय शिव महापुराण कथा का शुभारंभ समारोहपूर्वक किया गया। वहीं नगर में 201 महिलाओं ने कलश शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा की अगुवाई हरिद्वार से आए स्वामी ज्योतिर्मयानंद, बाबा महंत दुर्गा दास जी, संयोजक बाबा डॉ. मनोहर दास, बाबा लक्ष्मण दास जी ने सामूहिक रूप से किया। कलश यात्रा शोभा मंदिर निकलकर, शनिमंदिर रोड, अवंतिका मोड़, जुबलीवेल चौक, स्टेशन रोड, बराट चौक होते पुन: मंदिर परिसर में पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संगीतमय महापुराण कथा आरंभ हुआ। मौके पर प्रवचन करते हुए हरिद्वार से आए कथावाचक ज्योतिर्मयानंद ने कहा कि लौहनगरी जमालपुरवासी धार्मिक अनुष्ठान के प्रति हमेशा सजग व समर्पित रहते हैं। बीते वर्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.