बरेली, जून 16 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। ब्लॉक के चलते ट्रेनों का संचालन हर रोज प्रभावित हो रहा है। ट्रेनों की ऐसी चाल बिगड़ी है, जिससे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। 12-12 घंटा तक ट्रेनें प्रभावित होती हैं। स्पेशल ही नहीं नियमित ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हो जाता है। मंगलवार को अप-डाउन की एक दर्जन से अधिक ट्रेनें लेट थीं। यात्री ट्रेनों के इंतजार में प्लेटफार्मों पर जहां-तहां लेटे और बैठे इंतजार कर रहे थे। रेलवे के अनुसार, वर्तमान में शाहजहांपुर, गाजियाबाद, लखनऊ, गोंडा, कटिहार, अयोध्या आदि जगह ब्लॉक चल रहा है। जिससे अप-डाउन की ट्रेनें नियमित प्रभावित हो रही हैं। मंगलवार को (04313) योगनगरी स्पेशल 12.00 घंटा, (04325) योगनगरी स्पेशल 2.30 घंटा, (15211) जननायक एक्सप्रेस 2.30 घंटा, (05580) पुर्णिया कोर्ट 5.30 घंटा, (03312) धनबाद ...