बरेली, मई 13 -- मौलाना तौसीफ रजा हत्याकांड में अब योगनगरी एक्सप्रेस के कोच एस-10 के यात्रियों से पूछताछ की जाएगी। जीआरपी बरेली जंक्शन ने दिल्ली रेल मुख्यालय से कोच एस-10 के रिजर्वेशन की सूची मांगी है, जो जल्द ही जीआरपी को मिल जाएगी। बिहार किशनगंज के ठाकुरगंज क्षेत्र में थाना पाठामाड़ी के गांव बाखोटोली के रहने वाले मौलाना तौसीफ 26 अप्रैल को बरेली से किशनगंज जाने को योगनगरी स्पेशल (04314) में सवार हुए थे। दूसरे दिन सुबह मौलाना का शव कैंट क्षेत्र में पालपुर क्रासिंग के पास मिला था। इस मामले में चौथे दिन तौसीफ की पत्नी तबस्सुम ने बरेली आकर जीआरपी में पति की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जीआरपी ने जब सीसीटीवी खंगाले तो एक-दो फुटेज में तौसीफ के योगनगरी स्पेशल ट्रेन में चढ़ते नजर आ रहे हैं। एक कोच गेट पर लटके हुए फुटेज में दिख रहे हैं। वह कोच ए...