योगधारा 17 को वाराणसी पहुंचेगी
वाराणसी, जून 15 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। 'गंगोत्री से गंगासागर' अभियान के तहत योग धारा वाराणसी और प्रयागराज से गुजरेगी। प्रदेश के दोनों प्रमुख शहरों के विभिन्न हिस्सों से होते हुए वह 20 जून को गंगासागर पहुंचेगी। वाराणसी में 17 जून को योगधारा पहुंचने के बाद रविदास घाट पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया अभियान 13 जून को गंगोत्री से शुरू हुआ। इसमें प्रदेश के दो जिले वाराणसी और प्रयागराज भी शामिल हैं। यह 16 जून को प्रयागराज और 17 जून को वाराणसी पहुंचेगी। बताया कि बीएचयू का वैदिक दर्शन विभाग और संस्कृत विद्याधर्म विज्ञान संकाय अभियान में नोडल है। यह भी पढ़ें- योग दिवस की तैयारी जोर शोर से चल रही है। सोमवार को नमोघाट से सुबह छह बजे योग सप्ताह शुरू होगा। करीब पांच सौ लोग इसमें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.