रांची, अप्रैल 8 -- रांची। योगदा सत्संग शाखा मठ ने व्यस्त अपर बाजार क्षेत्र में जनहित के लिए वाटर कूलर स्थापित किया है। बुधवार को जैप डीआईजी कार्तिक एस. की उपस्थिति में इसका लोकार्पण हुआ। यह संयंत्र प्रतिदिन करीब दो से तीन हजार राहगीरों और मजदूरों की प्यास बुझाएगा। डीआईजी ने परमहंस योगानन्द की नि:स्वार्थ सेवा भावना से प्रेरित इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर मठ के स्वयंसेवक और स्थानीय निवासी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...