रांची, नवम्बर 29 -- रांची, विशेष संवाददाता। योगदा सत्संग कॉलेज में शनिवार को 78वां एनसीसी दिवस मनाया गया। कॉलेज के एनसीसी अधिकारी डॉ अभिषेक पांडेय ने कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी सिर्फ एक प्रशिक्षण संस्था नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि एनसीसी में दिए जानेवाला प्रशिक्षण, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सेवा की भावना राष्ट्र की प्रगति के लिए आवश्यक स्तंभ हैं। मुख्य अतिथि कर्नल हिमांशु शेखर ने कहा कि एनसीसी का लक्ष्य युवाओं में चरित्र, सौहार्द, धर्मनिरपेक्षता, नि:स्वार्थ सेवा और आत्मविश्वास जैसे मूल्यों को विकसित करना है, ताकि वे समाज और राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान दे सकें। मौके पर एनसीसी कैडेटों ने अपनी राष्ट्रीय भावना को प्रदर्शित करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, जिनमें...