रांची, दिसम्बर 14 -- रांची, विशेष संवाददाता। योगदा सत्संग कॉलेज में 'टीम पहचान' की ओर से आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम 'खेल-खेल में 2025' का रविवार को समापन हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों ने रस्साकशी (टग ऑफ वॉर), स्पून रेस, पिट्ठू और थ्री लेग रेस जैसी मनोरंजक स्पर्धाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक दबाव से राहत दिलाते हुए उन्हें आनंद और उमंग के पल उपलब्ध कराना था। प्राचार्या प्रो. प्रगति बक्शी, टीम पहचान के स्टूडेंट फैसिलिटेटर बिपुल दुबे और खेल संयोजक अमित सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं और उपविजेताओं को पदक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...