रांची, फरवरी 17 -- रांची, विशेष संवाददाता। योगदा सत्संग कॉलेज का वार्षिक खेलकूद महोत्सव मंगलवार को हुआ। मुख्य अतिथि आरयू के डीएसडब्ल्यू डॉ सुदेश साहू ने इसका शुभारंभ किया। इसमें पुरुष-महिला वर्ग के लिए 100, 200, 400 और 1500 मीटर दौड़, ऊंची कूद, शॉटपुट, जेवलिन थ्रो आदि के इवेंट हुए। जूडो में करण, खुशी, आकांक्षा विजेता बने। कुश्ती में मो. अब्बास अली, योग में रंजू, सलोनी रानी, जागृति, कबड्डी में अभिषेक गुप्ता, सुप्रिया ने बाजी मारी। पुरुष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी संजय कच्छप व महिला में अंशिका रहीं। इसमें सर्वश्रेष्ठ पुस्तकालय उपयोगकर्ता को भी पुरस्कृत किया गया। इसमें प्रिया स्वांसी व अंजलि पुरस्कृत हुईं। कार्यक्रम में कॉलेज के शासी निकाय के सह सचिव कर्नल हिमांशु शेखर, इंटरमीडिएट के निदेशक अरविंद कटियार, प्रोफेसर इंचार्ज प्रगति बख्शी, डॉ ...