मुजफ्फरपुर, सितम्बर 4 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। योगदान पत्र मधेपुरा का और शिक्षक मुजफ्फरपुर के स्कूल में नौकरी कर रहे हैं, लेकिन किस स्कूल में पदस्थापन है, यह रिकार्ड विभाग के पास नहीं है। जिले में बीपीएससी टीआरई-2 और 3 में नियुक्त दो दर्जन से अधिक ऐसे शिक्षक मिले हैं। इन शिक्षकों के विद्यालय पदस्थापन पत्र से लेकर योगदान प्रपत्र तक गायब हैं। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मार्क ऑन ड्यूटी में प्रतिनियुक्ति पत्र के साथ अनुपस्थिति विवरणी भी देना होगापदस्थापन पत्र और नियुक्ति पत्र की गायबियाँ दर्जनभर से अधिक शिक्षकों के फोल्डर में विद्यालय पदस्थापन पत्र नहीं मिले हैं। बिहार से बाहर के अभ्यर्थियों की आरक्षित कोटि नियुक्ति की जांच के दौरान अब यह नई गड़बड़ी सामने आई है। कई शिक्षकों के नियुक्ति पत्र भी फोल्डर से गायब मिले हैं। इससे बड़ी गड़ब...