धनबाद, जून 26 -- धनबाद, संवाददाता। जिला स्वास्थ्य समिति के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा आधारित नियुक्ति प्रक्रिया में चयनित 25 अभ्यर्थियों ने अब तक अपने पदों पर योगदान नहीं दिया है। ऐसे सभी अभ्यर्थियों को योगदान देने के लिए 5 जुलाई तक का अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि पारा चिकित्सा एवं अन्य संविदा कर्मियों की नियुक्ति के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। अब तक 25 अभ्यर्थी ने योगदान नहीं दिया है। इन अभ्यर्थियों की सूची जिला प्रशासन की वेबसाइट पर प्रकाशित की जा रही है। उन्होंने कहा कि संबंधित सभी अभ्यर्थी 5 जुलाई तक सिविल सर्जन कार्यालय में उपस्थित होकर अपना योगदान सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- एसआईआर में 1744 शिक्षक निभाएंगे वॉलेंटियर की भूमिका निर्धारित तिथि के बाद किस...