भागलपुर, मार्च 6 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू के दो अलग-अलग कॉलेजों में अतिथि शिक्षक अपना योगदान देने के बाद से लगातार अनुपस्थित हैं। इसको लेकर कॉलेज की तरफ से विवि को पत्र लिखा गया है। इसमें एसएसवी कॉलेज कहलगांव में इतिहास विषय के शिक्षक और सबौर कॉलेज में साइंस विषय में अतिथि शिक्षक हैं। एसएसवी कॉलेज के प्राचार्य ने डॉ. राजेश मिश्रा ने टीएमबीयू प्रशासन को पत्र लिख दिशा निर्देश मांगा है।प्राचार्य ने निर्देश मांगा है कि जो अतिथि शिक्षक योगदान के बाद से लगातार नहीं आ रहे हैं, उनके लिए क्या निर्णय लिया जाएगा। विवि की तरफ से प्राचार्य से कहा गया है कि वे प्राचार्य को पत्राचार या अन्य माध्यमों से लिखित रूप में पूछें कि वे योगदान के बाद से कॉलेज क्यों नहीं आ रहे हैं। शिक्षक के जवाब के आधार पर ही आगे की कार्रवाई के लिए विवि द्वारा प्र...