योग, फायरिंग और टेंट प्रशिक्षण से निखरे कैडेट
लखीमपुरखीरी, जून 7 -- 26 उत्तर प्रदेश बटालियन एनसीसी, लखीमपुर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के चतुर्थ दिवस पर कैडेटों को विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशिक्षण गतिविधियों से अवगत कराया गया। चौथे दिन की शुरुआत योग सत्र से हुई। प्रशिक्षकों के निर्देशन में कैडेटों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। इसके बाद फायरिंग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान कैडेटों को निशानेबाजी की तकनीकों, हथियारों के सुरक्षित उपयोग तथा सुरक्षा मानकों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में कैडेटों ने लक्ष्य साधने का अभ्यास किया और फायरिंग से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं को सीखा। फायरिंग सत्र के उपरांत टेंट पिचिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कैडेटों ने समूहों में का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.