प्रयागराज, जून 17 -- भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) झलवा में पांच दिवसीय योग महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को हुआ। पहले दिन का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग की प्रशिक्षिका अपूर्वा त्रिपाठी ने किया और तकरीबन 25 प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। योग के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक लाभों पर प्रकाश भी डाला। संस्थान के निदेशक प्रो. मुकुल शरद सुतावने ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों से योग महोत्सव में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...