सुल्तानपुर, मार्च 14 -- सुलतानपुर, संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, की राष्ट्रीय सेवा योजना की सभी इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में संचालित सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन विविध स्वास्थ्य एवं बौद्धिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दिन की शुरुआत प्रांगण की साफ सफाई एवं योगाभ्यास से हुई। प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि हार्टफुलनेस संस्था के जोनल कॉर्डिनेटर डॉ.डीके गुप्ता एवं उनकी टीम ने स्वयंसेवकों को योग और ध्यान के विषय में विस्तार से जानकारी दी तथा ध्यान के माध्यम से मानसिक शांति, एकाग्रता और सकारात्मक सोच के महत्व को बताया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के भूतपूर्व कार्यक्रमाधिकारी डॉ.आलोक तिवारी एवं डॉ. विनय मिश्र ने भी अपने अनुभव साझा किए।द्वितीय सत्र की शुरुआत जनपद के प्रख्यात वरिष्ठ चिकित्सक एवं बाल र...