योग, खेल और शारीरिक गतिविधियों का प्रशिक्षण लेकर निखार रहे व्यक्तित्व
पीलीभीत, जून 24 -- पूरनपुर। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान ब्रज प्रदेश की ओर से आयोजित पांच दिवसीय प्रांतीय शारीरिक एवं योग प्रशिक्षण वर्ग में दूसरे दिन योग, शारीरिक शिक्षा, खेलकूद और संगठनात्मक गतिविधियों का व्यापक प्रशिक्षण दिया गया। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए आचार्य और प्रशिक्षार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रशिक्षण सत्रों में भाग लिया। प्रातःकालीन सत्र में क्षेत्रीय योग संयोजक कमल प्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में योगाभ्यास कराया गया। प्रशिक्षार्थियों ने सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, वज्रासन, पवनमुक्तासन और शवासन का अभ्यास किया। साथ ही अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी, नाड़ी शोधन और उद्गीथ प्राणायाम भी कराए गए। योग सत्र में प्रदेश योग प्रमुख सुभाष कुमार, योग शिक्षिका चंचल रानी और लोकेंद्र का विशेष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.