पीलीभीत, जून 26 -- पूरनपुर। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, ब्रज प्रदेश के प्रांतीय शारीरिक एवं योग प्रशिक्षण वर्ग के तीसरे दिन प्रशिक्षार्थियों को योग, आहार-विहार, व्यक्तित्व विकास और समता विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। विभिन्न सत्रों में विशेषज्ञों ने स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन और आत्मविकास के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रातःकालीन सत्र में क्षेत्रीय योग संयोजक कमल प्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में योगाभ्यास कराया गया। प्रथम सत्र में क्षेत्रीय खेलकूद संयोजक सत्यपाल सिंह ने समयपालन और सकारात्मक सोच को जीवन की सफलता का आधार बताया। तृतीय सत्र में जिला समन्वयक सुरेन्द्र कुमार गोला ने समता का व्यवहारिक प्रशिक्षण देते हुए अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक कौशल विकसित करने पर जोर दिया। सायंकालीन सत्र में समता का अभ्यास कराया गया। रात्रि में...