नई दिल्ली, जून 12 -- देश के 7-सीटर MPV सेगमेंट में किआ कैरेंस का दबदबा बढ़ता जा रहा है। ये मारुति अर्टिगा के बाद इस सेगमेंट में बजट ऑप्शन के दौरा पर दूसरी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कारों में से एक है। इसकी कामयाबी का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि भारतीय बाजार में इसने 3 लाख यूनिट की सेल्स का सफर तय कर लिया है। 15 फरवरी, 2022 को लॉन्च होने के बाद से कैरेंस ने घरेलू बाजार में कुल 301,657 यूनिट बेची हैं, जबकि 32,000 से अधिक यूनिट को एक्सपोर्ट किया है। कैरेंस को ICE और EV दोनों वर्जन में खरीद सकते हैं। किआ इंडिया के सात मॉडल पोर्टफोलियो में सेल्टोस मिडसाइज SUV (646,902 यूनिट) और सोनेट कॉम्पैक्ट SUV (547,252 यूनिट) के बाद कैरेंस तीसरा सबसे अधिक बिकने वाली कार बन चुकी है। प्रीमियम MPV की मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में समान रैंकिंग है, ...